spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तुरकौलिया का तनवीर...

पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तुरकौलिया का तनवीर गिरफ्तार

-

मोतिहारी | निखिल विजय कुमार सिंह |

साथी झारखंड का साइबर अपराधी फरार-

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पाकिस्तान से कनेक्शन होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त के ठिकाने से संदिग्ध सामान भी ज़ब्त किया है, जबकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार अभियुक्त का पाकिस्तानी लिंक-

गिरफ्तार युवक की पहचान तनवीर आलम उर्फ हैदर के रूप में हुई है, जो तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुंशी-इनार गांव का निवासी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तनवीर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से व्हाट्सएप के ज़रिए संपर्क में था।  

साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त के पास से अहम सुराग मिले हैं, जिनसे इस गिरोह की गतिविधियों का दायरा साफ़ हुआ है।

छतौनी से फरार हुआ झारखंड का ठग-

डीएसपी पराशर ने बताया कि पूछताछ में तनवीर ने अपने साथी मयंक भास्कर (निवासी – झारखंड) का नाम भी उजागर किया। बताया गया कि मयंक मोतिहारी के छतौनी स्थित एक आवासीय होटल में ठहरा हुआ था।  

सूचना के आधार पर पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की, तब तक मयंक वहां से फरार हो चुका था।

होटल के कमरे से बरामद हुआ संदिग्ध सामान-

मयंक के होटल कक्ष की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार पीओएस मशीनें, तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक पासबुक और एक चेकबुक बरामद की हैं।  

सबूतों के आधार पर पुलिस ने पाया कि इन उपकरणों का उपयोग साइबर फ्रॉड की रकम निकालने और लेनदेन में छिपाव के लिए किया जाता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी-

पुलिस को सूचना मिली थी कि तनवीर तुरकौलिया बाजार के एटीएम पर फर्जीवाड़े की रकम निकालने पहुंचा है। तुरंत एक टीम गठित कर शंकर सरैया पुल के पास घेराबंदी की गई और तनवीर को दबोच लिया गया।  

पकड़े जाने के बाद उसने अपना अपराध कबूल करते हुए साथी मयंक का नाम बताया।

साक्ष्य से खुला पाकिस्तानी संबंध-

मौके से मिले मोबाइल फोनों की जांच में इस गिरोह के पाकिस्तान से संपर्क के ठोस साक्ष्य मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

छापेमारी दल में डीएसपी अभिनव पराशर के साथ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मुमताज आलम, दारोगा प्रत्युष कुमार विक्की, प्रियंका, शिवम सिंह, सिपाही गौतम कुमार, आनंद कुमार भारती और नीरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Motihari | Tanveer from Turkaulia, Member of International Cyber Fraud Gang with Pakistan Connection, Arrested

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts