spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में चरखा पार्क के पास चाकूबाजी में तीन युवक जख्मी, एक...

मोतिहारी में चरखा पार्क के पास चाकूबाजी में तीन युवक जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

-

Motihari Crime|निखिल विजय कुमार सिंह।

सदर डीएसपी व इंस्पेक्टर पहुंचे अस्पताल, की पूछताछ।

मोतिहारी। शहर के बेलबनवा मोहल्ला स्थित चरखा पार्क के पास गुरुवार देर शाम तीन युवकों को चाकूमार घायल कर दिया गया। घायलों में बलुआ टाल का मुमताज, ताहिर व जिला स्कूल कैम्पस का रहने वाला रोहित कुमार है।

मुमताज के पेट में चाकू लगा है, जबकि ताहिर व रोहित के पैर में चाकू के जख्म हैं। तीनों को स्थानीय लोग उठा सदर अस्पताल ले आये, जहां मुमताज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

सूचना पर सदर डीएसपी-वन दिलीप कुमार, नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।

घायल रोहित व ताहिर से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। दोनों ने पुलिस को बताया कि आज शाम तीनों चरखा पार्क में घुमने गये थे। वहां बेलबनवा के कुछ लड़कों से मुमताज की बकझक हो गयी। बेलबनवा के युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उनके सहयोगी ने पॉकेट से चाकू निकाला और मुमताज के पेट में घोंप दिया। उसे बचाने गये तो हमलोगों पर भी चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद चरखा पार्क के पास अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोग जख्मी हालत में सदर अस्पताल लेकर आये।

सदर डीएसपी ने बताया कि चाकू से हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।बहुत जल्द सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Motihari | Three youths injured in a stabbing near Charkha Park; one in serious condition, referred for treatment.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts