Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के बरियारपुर में हरिशंकर उर्फ हरि सिंह के निवास पर छापेमारी,...

मोतिहारी के बरियारपुर में हरिशंकर उर्फ हरि सिंह के निवास पर छापेमारी, तीन गिरफ्तार

-

बरियारपुर स्थित आवास पर कार्रवाई-

छतौनी थाना पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता हरिशंकर उर्फ हरि सिंह के बरियारपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारों में एक रिश्तेदार शामिल –

गिरफ्तार व्यक्तियों में एक युवक हिमांशु कुमार, जो हरि सिंह का भतीजा बताया जा रहा है, भी शामिल है। पुलिस ने हिमांशु के पास से दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

10 लाख के इनामी हरि सिंह की तलाश तेज-  

गौरतलब है कि एक दिन पहले, भूमि कब्जा करने के मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने हरिशंकर उर्फ हरि सिंह पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसी सिलसिले में छतौनी पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, हालांकि अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को मुख्य आरोपित की तलाश-

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम हरिशंकर सिंह की संभावित लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Motihari | Raid at Harishankar alias Hari Singh’s residence in Bariarpur, three arrested

Related articles

Bihar

Latest posts