HomeBIHARभजन गायक नरेश चंचल बने पतंजलि परिवार पूर्वी चंपारण के युवा भारत...

भजन गायक नरेश चंचल बने पतंजलि परिवार पूर्वी चंपारण के युवा भारत सह जिला प्रभारी

हरिद्वार में आयोजित पतंजलि योग समिति के चार दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दौरान योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल चैता निवासी प्रसिद्ध भजन गायक रामनरेश सिंह उर्फ नरेश चंचल को पतंजलि परिवार के युवा भारत संगठन का सह जिला प्रभारी नियुक्त किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार के तहत संजीत कुमार को पकड़ीदयाल अनुमंडल प्रभारी तथा दिलीप कुमार को पकड़ीदयाल प्रखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

रामनरेश सिंह उर्फ नरेश चंचल अपनी मधुर भजन गायकी और सामाजिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में युवाओं के बीच योग, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस नियुक्ति पर पतंजलि परिवार के जिला प्रभारी आचार्य धर्मेन्द्र विद्रोही, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सुरेश गुप्ता, किसान समिति प्रभारी श्याम किशोर, युवा प्रभारी शशि सिंह, सह जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, किसन कुमार व गुड्डू कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular