spot_img
Tuesday, June 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीविधानसभा चुनाव-2025 को लेकर केंद्रीय सशस्त्र बलों का बटालियन रक्सौल पहुँचा

विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर केंद्रीय सशस्त्र बलों का बटालियन रक्सौल पहुँचा

-

रक्सौल, अनिल कुमार।

बटालियन हाई स्कूल मैदान में स्थापित, चुनावी सुरक्षा पर विस्तृत रणनीति तैयार-

विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए रक्सौल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) रविवार को पहुंच गया। इस दौरान रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने केंद्रीय बलों के अधिकारियों से औपचारिक बैठक की और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

संवेदनशील इलाकों की पहचान और तैनाती स्थल तय-

बैठक में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप, संवेदनशील स्थानों और चुनावी सुरक्षा से जुड़ी अहम योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसी क्रम में पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना तपसी गांव स्थित हाई स्कूल परिसर को सीएपीएफ बटालियन की तैनाती हेतु चयनित किया गया। यह कदम चुनावी अवधि में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के मकसद से उठाया गया है।

कानून-व्यवस्था और मतदान केंद्रों की सुरक्षा पर जोर-

एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी मतदान केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय बलों की मौजूदगी से स्थानीय पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त संसाधन मिलने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता भी बढ़ेगी।

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारी पूरी-

केंद्रीय बल अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह मजबूत किए गए हैं। उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी।

Motihari Raxaul The battalion of the Central Armed Forces arrived in Raxaul in view of the Assembly Elections-2025.

Motihari, Raxaul, The battalion, Central Armed Forces, arrived, Assembly Elections-2025,

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts