spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBig Breakingजयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग,...

जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, 6 मरीजों की मौत

-

SHABD,Delhi, October 6, 

Synopsis : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कल देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह से 6 मरीजों की मौत हो गयी।जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

अक्टूबर 06, नई दिल्ली: 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कल देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह से 6 मरीजों की मौत हो गयी।जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर मौजूद डॉक्टरों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घटनास्थल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग लगने की वजह से निकलने वाले टॉक्सिक गैसों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ गयी। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। 

Jaipur | Fire breaks out at the trauma center of Sawai Man Singh Hospital in Jaipur, the capital of Rajasthan; 6 patients dead. SHABD,Delhi, October 6

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts