spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसफाई कर्मियों ने सरकार पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप, 18 अक्टूबर...

सफाई कर्मियों ने सरकार पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप, 18 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

स्थानीय हजारीमल हाइ स्कूल परिसर में रविवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ (ऐक्टू) रक्सौल इकाई की ओर से नगर परिषद के सफाई कर्मियों, चालकों और मजदूरों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सह महासंघ अध्यक्ष कामरेड आर.एन. ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने किया। बैठक में नगर परिषद के बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

सरकार की उदासीनता पर जताई नाराज़गी-

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर काफी समय से संघर्षरत है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं —

• सेवाओं का नियमितीकरण
• समान कार्य के लिए समान वेतन
• दैनिक मजदूरी में वृद्धि
• आउटसोर्स कर्मियों की सेवा आयु 60 वर्ष तक तय करना
• व्यक्तिगत संचिका और सेवा अभिलेख बनाना
• एसीपी का लाभ देना
• कार्य के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी
• 10 लाख मुआवजा और आश्रितों को आजीवन पेंशन

अन्य संविदा कर्मियों को लाभ, सफाई मजदूरों को नजरअंदाज-

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रसोइया, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका जैसी श्रेणियों के कर्मियों के लिए मानदेय और प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाया है, लेकिन नगर निकायों में कार्यरत सफाई मजदूरों को इससे वंचित रखा गया है।
इसे उन्होंने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण रवैया बताया।

दलित-महादलित कर्मियों के शोषण का मुद्दा उठाया-

राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्याम बाबू कुमार ने कहा कि सरकार दलित-महादलितों के उत्थान की बातें करती है, जबकि नगर निकायों में कार्यरत 90 प्रतिशत दलित-महादलित सफाई कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाता है।

Motihari | Raxaul | Sanitation workers accused the government of step-motherly treatment, warning of a strike from October 18.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts