spot_img
Friday, June 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी नगर निगम के नये पोर्टल nagarnigammotihari.in पर दर्ज कीजिए सफ़ाई व...

मोतिहारी नगर निगम के नये पोर्टल nagarnigammotihari.in पर दर्ज कीजिए सफ़ाई व अन्य शिकायतें

-

मोतिहारी।
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार रविवार शाम 5 बजे मोतिहारी समाहरणालय परिसर स्थित राजेंद्र सभागार में nagarnigammotihari.in पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे लोग अब अपनी शिकायतें और समस्याएँ ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।


ऑनलाइन दर्ज होंगी समस्याएँ, घर बैठे मिलेगा समाधान

इस पोर्टल के माध्यम से शहर के लोग अपनी स्थानीय समस्याएँ जैसे — गली का कचरा नहीं उठना, नालियों का जाम होना, सड़क पर जलजमाव जैसी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे।
शिकायत के साथ नागरिक अपनी समस्याओं की तस्वीरें भी अपलोड कर सकेंगे।

नगर निगम इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। इस सुविधा से अब लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


ऑनलाइन टैक्स भुगतान और चैटबॉट सुविधा भी उपलब्ध

इस पोर्टल के जरिए मकान का टैक्स भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा।
इसके अलावा नागरिकों की सहायता के लिए एक चैटबॉट नंबर – 9430403040 भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर AI आधारित प्रणाली नागरिकों के सवालों के जवाब देगी।


Indian Bank और Vcallsoft की साझेदारी में बना पोर्टल

यह पोर्टल Indian Bank के सहयोग से तैयार किया गया है। तकनीकी रूप से इसे देश की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी Vcallsoft ने विकसित किया है।
साइट का मेंटेनेंस और डेटा स्टोरेज भी Vcallsoft द्वारा ही किया जाएगा।


नगरवासियों के लिए होगा सुविधाजनक अनुभव
नगर निगम का यह नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नगरवासियों को तेज़, पारदर्शी और सुगम सेवा अनुभव प्रदान करेगा। प्रशासन का मानना है कि इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की शिकायत निवारण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और डिजिटल हो जाएगी।

फोटो : मोतिहारी नगर निगम का नया पोर्टल nagarnigammotihari.in का लोकार्पण आज शाम 5 बजे

Motihari Municipal Corporation’s New Portal nagarnigammotihari.in and chatbot Launched

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts