spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने का लिया गया...

भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प

-

Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार |

रक्सौल में सांसद डॉ. संजय जयसवाल की अध्यक्षता में बैठक,

रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने की।

बैठक में क्षेत्र के सभी मंडलों से आए प्रमुख-

कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉ. जयसवाल ने कहा कि रक्सौल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित ह। यही कारण है कि जनता पुनः एनडीए सरकार के पक्ष में अपना जनादेश देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करें, घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएँ। प्रत्येक मतदाता को भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र विकास, सुशासन और सेवा है तथा रक्सौल की जनता इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रमोद कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, ई. जितेन्द्र कुमार, प्रदीप सर्राफ, अजय पटेल, मनीष दूबे, पिंटू गिरि, मनोज शर्मा, गुड्डू सिंह, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, शिवपूजन प्रसाद, चंदेश्वर यादव, राजकुमार गुप्ता, भैरव गुप्ता, गणेश धनोटीया एवं ई. प्रवीर रंजन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

फोटो -रक्सौल में सांसद डॉ. संजय जयसवाल की अध्यक्षता में बैठक, भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प

Motihari Raxaul Resolution taken to ensure the victory of BJP candidate Pramod Kumar Sinha.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts