spot_img
Saturday, November 15, 2025
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल को बड़ी सौगात: रेलवे फाटक संख्या 33-34 पर बनेगा फ्लाइ ओवरब्रिज,...

रक्सौल को बड़ी सौगात: रेलवे फाटक संख्या 33-34 पर बनेगा फ्लाइ ओवरब्रिज, केंद्र सरकार ने दी 100% राशि

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार|

ऐतिहासिक पहल से मिलेगा जाम से निजात
भारत-नेपाल सीमा पर बसे रक्सौल शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर दो रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इन दोनों परियोजनाओं की पूरी लागत केंद्र सरकार उठाएगी। कुल ₹156.87 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

21 साल बाद साकार होगा सपना
साल 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इन ओवरब्रिजों का शिलान्यास किया था। लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक अड़चनों की वजह से निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब दो दशक बाद यह सपना पूरा होने जा रहा है। रेलवे फाटकों पर लगने वाला लंबा जाम स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और सीमा पार आवाजाही करने वालों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था।

सांसद और विधायक की मेहनत लाई रंग
भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि रक्सौल स्टेशन के दोनों ओर ओवरब्रिज की मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो गया है। उन्होंने इसे रक्सौल की जनता के लिए नवरात्र पर बड़ा उपहार बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मध्य रेलवे की 52 ओवरब्रिज मांगों में से 5 को स्वीकृति मिली है, जिनमें रक्सौल के दोनों ओवरब्रिज शामिल हैं। सांसाद डॉ जायसवाल ने यंग्य करते हुए कहा –

ईश्वर का शुक्र है कि रक्सौल में मेरे परिवार की कोई जमीन नहीं है, वरना जाने कितनी कहानियां गढ़ ली जातीं।

स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी इस निर्णय को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना रक्सौल को जाम से राहत दिलाने के साथ-साथ विकास की नयी राह भी खोलेगी।

रेल अधिकारियों ने पहले ही दिए थे संकेत/
जून 2025 में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने रक्सौल दौरे के दौरान परियोजना की जल्द मंजूरी का संकेत दिया था। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली भेज दी गई थी, जिसके मंजूर होते ही अब काम को हरी झंडी मिल गई है।

विकास की नयी दिशा
अब रक्सौल-वीरगंज सड़क और रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच फाटक संख्या 33 तथा रक्सौल-नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड के बीच फाटक संख्या 34 पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनके पूरा होने से न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि सीमावर्ती इलाकों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नयी गति मिलेगी।

रक्सौल के लिए यह परियोजना एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

फोटो-वीडियो : रक्सौल का रेलवे ढाला जाम में फंसे लोग


Motihari | Raxaul Gets Major Boost: Railway Overbridges to be Built at Gate Numbers 33 and 34, 100% Funding Approved by Central Government

Motihari, Raxaul Railway Overbridges, Built at Gate Numbers 33 and 34, 100 Percent Funding Approved, by Central Government,

Related articles

Video thumbnail
नौगाम विस्फोट | जब्त Explosive की सैंपलिंग के दौरान हुआ हादसा, PBSHABD, 15 November 2025
00:45
Video thumbnail
रक्सौल । बीजेपी प्रत्यासी प्रमोद कुमार सिन्हा की जीत पर जश्न 15 November 2025
00:36
Video thumbnail
Patna | बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, PBSHABD, 14 November 2025
00:14
Video thumbnail
Raxaul | Flag March of Police and Paramilitary Forces, 13 November 2025
00:29
Video thumbnail
रक्सौल : राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’, 13 November 2025
02:28
Video thumbnail
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, PB SHABD 12 November 2025
00:15
Video thumbnail
एकज़िट पोल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं"- तेजस्वी यादव - तेजस्वी यादव PBSHABD 12 November 2025
02:46
Video thumbnail
Motihari-चुनाव निरीक्षण | चम्पारण प्रक्षेत्र के DIG ने कैसे की घुड़सवारी, PB SHABD, 11 November 2025
00:43
Video thumbnail
देखिये, चुनाव निरीक्षण, चम्पारण प्रक्षेत्र के लिए DIG ने कैसी की घुड़सवारी, PBSHABD 11 November 2025
00:58
Video thumbnail
DIG चम्पारण प्रक्षेत्र धोड़े पर सवार होकर पहुँचे मतदान निरीक्षण करने BP SHABD, 11 November 2025
00:11

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts