Raxaul| अनिल कुमार|
मकवानपुर-बारा सीमा पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 16 जवान घायल
रक्सौल। अनिल कुमार।
नेपाल के मकवानपुर-बारा सीमा क्षेत्र के चुरियामाई में मंगलवार दोपहर नेपाली सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 16 सैनिक घायल हुए।
धनुषा की ओर जा रहा था सेना का ट्रक
जानकारी के मुताबिक तनहुँ जिले स्थित नं. 2 राजदल गण से धनुषा की ओर चार ट्रक रवाना हुए थे। इन्हीं में से एक ट्रक (लु 1 ग 280) हेटौंडा उपमहानगरपालिका-15 इलाके में पुल से फिसलकर करीब 10 से 12 फीट गहरे नाले में जा गिरा।
तीन जवान गंभीर रूप से घायल
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुल 22 सैनिक सवार थे। इनमें 3 की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि शेष को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल हेटौंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी के नेतृत्व में जा रहा था दल
यह काफिला उपसेनानी हर्ष विक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ, जिससे पूरे दल में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की खबर मिलते ही डीएसपी श्यामु अर्याल की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फोटो – मकवानपुर-बारा सीमा पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 16 जवान घायल
Raxaul Nepali Army Truck Accident Near Makwanpur-Bara Border, 16 Soldiers Injured
Sources
Motihari Raxaul Nepali Army Truck Accident Makwanpur-Bara Border, 16 Soldiers Injured