spot_img
Wednesday, February 11, 2026
HomeBreakingसीएसपी लूट कांड में केसरिया से लाइनर गिरफ्तार, पुलिस ने लूटी गयी...

सीएसपी लूट कांड में केसरिया से लाइनर गिरफ्तार, पुलिस ने लूटी गयी रकम और मोबाइल किया जब्त

-

Motihari latest News | केसरिया|
फुलतकिया गाँव बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में हुए लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो लूट में लाइनर (सहयोगी) की भूमिका निभा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त बीजधरी थाना क्षेत्र निवासी अविनाश कुमार बताया गया है।

केसरिया बाजार में पकड़ाया अपराधी-

थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया

“सीएसपी लूटकांड में संलिप्त एक लाइनर अपराधी केसरिया बाजार में घूम रहा था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने संयुक्त छापेमारी की।”

बिजधरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी-

गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुंदरापुर मलाही टोला, बिजधरी थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र राय के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

22 सौ रुपये नकद और मोबाइल बरामद-

पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम में से 2200 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी-

इस कार्रवाई में चकिया डीएसपी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार, थानाध्यक्ष उदय कुमार, परि.पु.अ.नी. मनीष कुमार समेत पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts