spot_img
Thursday, December 11, 2025
Homeबिहारमोतिहारी41वीं नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025 के लिए पूर्वी चम्पारण की टीम चयनित

41वीं नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025 के लिए पूर्वी चम्पारण की टीम चयनित

-

Motihari | निखिल विजय कुमार सिंह|


बरेली में 21 से 23 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय आयोजन

41वीं ताइक्वांडो नेशनल चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

मोतिहारी से चयनित खिलाड़ी

सीनियर वर्ग में अक्षय कुमार, फरीद खान, रिज़वानुल रहमान और शाहिद इक़बाल भाग लेंगे। वहीं कैडेट वर्ग में श्रीनिवास कुमार और अफ़राज़ खान अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

इन सभी खिलाड़ियों का चयन हाल ही में मुंगेर में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर किया गया है।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएँ

सभी खिलाड़ियों के चयन पर जिले के खेल प्रेमियों और संघ के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विनय परिहार, विकास कुमार, शत्रुधन कुशवाह, विनोद प्रियदर्शी, अरविंद जी, सिद्धार्थ जी, पवन जी, भानु जी, दीपक कश्यप, अप्पू जी और कुमार जी ने कामना की कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करें।

जिला संघ ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी पूर्वी चंपारण जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेश कुमार ने दी।


Motihari | The team from East Champaran selected for the 41st National Taekwondo Championship 2025 to be held in Bareilly from November 21.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts