spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीराज्य ताईक्वांडो में पूर्वी चम्पारण के जाँबाजों का जलवा, 7 स्वर्ण समेत...

राज्य ताईक्वांडो में पूर्वी चम्पारण के जाँबाजों का जलवा, 7 स्वर्ण समेत झटके कुल 24 मेडल

-

राज्य ताईक्वांडो में पूर्वी चम्पारण के जाँबाजों का जलवा, 7 स्वर्ण समेत झटके कुल 24 मेडल

देश वाणी | दिलीप दुबे

मोतिहारी। भभुआ में आयोजित तीन दिवसीय (5-7 जून) 37वीं बिहार राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण की जिला टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदकों पर कब्जा जमाया है। शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण जिला संघ की ओर से कुल 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

राष्ट्रीय रेफरी सह जिला सचिव राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सृष्टि श्री व अस्मिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी वर्ग में आयुष राज व अंश राज स्वर्ण पदक जीता। वही पुमसे वर्ग में अक्षय कुमार, आतिश कुमार व रिज़वानुर रहमान ने स्वर्ण पदक जीता है।

सब जूनियर वर्ग में अधिराज, आयुष कुमार, दिवाकर कुमार ने रजत पदक जीता है। जबकि इसी वर्ग में सलोनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता है।

कैडेट वर्ग में शिवम कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, प्राची कुमारी व रितु रानी ने रजत पदक जीता है। जबकि इसी वर्ग में आयुष कुमार, रमीज अहसान, आर्या राज, अंशिका कुमारी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में फरहान खान ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में रिज़वानुर रहमान ने रजत, सीनियर वर्ग में फरीद खान ने कांस्य व सीनियर वर्ग में रूपम रानी ने कांस्य पदक जीता है। सीनियर वर्ग में रिज़वानुर रहमान ने रजत पदक जीतने के साथ-साथ पुमसे वर्ग में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।

खिलाड़ियों के इस अद्भुत और शानदार प्रदर्शन पर पूर्वी चम्पारण के खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने गहरी खुशी जाहिर की है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वरीय खिलाड़ी विनय परिहार, विकास कुमार, निगम पार्षद चेतन टाटा, जदयू नेता अमरेंद्र सिंह, संघ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, अनिल कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरीश कुमार, विनोद प्रियदर्शी सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी और राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts