HomeUncategorizedनरकटियागंज में प्रसाद मेडिकल हॉल पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, भारी मात्रा...

नरकटियागंज में प्रसाद मेडिकल हॉल पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

>​छापेमारी की खबर फैलते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप, आनन-फानन बंद हुईं कई दवा दुकानें

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्रसाद मेडिकल हॉल में सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से शहर के दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर की टीम शिकारपुर पुलिस के साथ सीधे प्रसाद मेडिकल हॉल पहुंची। टीम ने दुकानदार छोटेलाल प्रसाद को बाहर निकालकर दुकान की गहन जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में दवाएं जब्त की गईं और जब्ती सूची तैयार कर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। उधर

​जैसे ही शहर में छापेमारी की भनक लगी, आसपास की अन्य दवा दुकानों के शटर आनन-फानन में गिरने लगे और हड़कंप की स्थिति बनी रही।

ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि ​शिकायत के आधार पर उक्त दवा दुकान में छापेमारी की गई है। मौके से भारी मात्रा में दवाएं जब्त की गई हैं। हालांकि, दवाएं नकली हैं या नहीं, यह लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। मौके पर शिकारपुर थाना के एसआई संजीव कुमार समेत कई पुलिस जवान तैनात रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular