HomeBIHARप्रदेश महासचिव बनने पर अमित गुप्ता ने जताया आभार, संगठन विस्तार को...

प्रदेश महासचिव बनने पर अमित गुप्ता ने जताया आभार, संगठन विस्तार को बताया प्राथमिकता

बेतिया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर अमित गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में अमित गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन का विस्तार किया जाएगा और युवाओं तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरएलएम हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। शिक्षा, रोजगार, किसान हित और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को लेकर पार्टी आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अमित गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और मेहनत से बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular