Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में चार पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 208 मामलों का ऑन-द-स्पॉट...

नरकटियागंज में चार पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 208 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। सात निश्चय योजना फेज-3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड की चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भेड़िहारवा, बरवा बरौली, परोराहा और सेमरी पंचायत में आयोजित शिविरों का एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा तथा बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शिविर में पहुचे लोगो को संबोधित किया, और एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को उनके प्रमाण पत्र भी सौंपे। ​शिविर के दौरान एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह विशेष पहल की है। उन्होंने कैंप में लगे विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त कर्मियों से जानकारी ली।

वहीं, बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने ग्रामीणों से शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा की नियमानुसार आवेदन जमा होने के 30 दिनों के भीतर उसकी जांच और निष्पादन अनिवार्य है। यदि कोई भी कर्मी इसमें लापरवाही बरतेगा, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई तय है।बीडीओ ने बताया कि सहयोग पोर्टल पर कुल 226 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 208 आवेदनों का सफल निष्पादन कर दिया गया है। 16 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जबकि केवल 1 आवेदन अस्वीकृत हुआ है।

जमा हुए आवेदनों में मुख्य रूप से जन्म व मृत्यु के 92, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 24, राजस्व के 28, ग्रामीण विकास के 23 और पंचायती राज के 5 आवेदन शामिल है। इसी तरह शिक्षा के 4, राशन के 3, ऊर्जा के 15, परिवहन और सड़क के 1-1 आदि आवेदन जमा हुए थे। वही मंगलवार को शिविर के दिन भी चारों पंचायतों में अलग अलग योजनाओं से संबंधित करीब 300 से अधिक आवेदन जमा हुए है। बीडीओ ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों की जांच कर त्वरित रूप से ससमय निष्पादन किया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts