HomeUncategorizedनरकटियागंज के साठी -परसौनी मार्ग में क्षतिग्रस्त पुल का एसडीओ ने किया...

नरकटियागंज के साठी -परसौनी मार्ग में क्षतिग्रस्त पुल का एसडीओ ने किया निरीक्षण, विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने का दिये निर्देश।

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। अनुमंडल के लौरिया प्रखंड अंतर्गत साठी से परसौनी गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने जायजा लिया। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा ने आरडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता गौरव कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया तथा पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है।

 ​निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ आरडब्लूडी के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि पुलिया के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर ली गयी है। एसडीओ ने विभाग के अभियंताओं और जेई को निर्देशित किया है कि निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाते हुए क्षतिग्रस्त पुल का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। बता दे कि इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण परसौनी गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीडीओ नरकटियागंज सूरज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष साठी राजन कुमार, और विभागीय जेई व ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular