spot_img
Friday, May 29, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया एसपी ने मानपुर थाना का निरीक्षण किया

बेतिया एसपी ने मानपुर थाना का निरीक्षण किया

-

थाने की व्यवस्थाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की

अवधेश/देश वाणी|
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया पुलिस अंतर्गत नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल के मानपुर थाना का पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य कुमार सुमन ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर और आवासीय बैरक का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न पंजियों— अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी और अन्य पंजियों में की गई प्रविष्टियों की जांच की।

एसपी ने लंबे समय से लंबित हत्या, लूट और डकैती से जुड़े मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, पुलिस अंचल निरीक्षक मैनाटाड़, मानपुर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts