spot_img
Saturday, May 2, 2026
HomeBreakingबगहा में कैंसर से पीड़ित व कर्ज से परेशान पूर्व मुखिया ने...

बगहा में कैंसर से पीड़ित व कर्ज से परेशान पूर्व मुखिया ने पत्नी को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

-

Bettiah | अवधेश कुमार शर्मा |


पति-पत्नी की घर में मिली लाशें, इलाके में फैली दहशत

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल की रायबारी महुअवा पंचायत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा डीह टोला में पूर्व मुखिया अरविंद कुमार श्रीवास्तव (65 वर्ष) ने पहले अपनी पत्नी आशा देवी (60 वर्ष) को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी।

पूर्व मुखिया के बेटे के मुताबिक, अरविंद कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। जिससे आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी थी।


चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार, मामला दबाने की कोशिश

परिजनों ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और दोनों शवों का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पुलिस को किसी अज्ञात स्रोत से सूचना मिल गयी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


बेटा और एक परिजन हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पूछताछ के लिए पूर्व मुखिया के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना बंद कमरे में हुई, जहां पहले पत्नी को गोली मारी गयी और फिर श्रीवास्तव ने खुद को गोली मार ली।


घर से मिले दो हथियार और सुसाइड नोट

पुलिस द्वारा घर की तलाशी में संदूक से दो हथियार और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अब यह जांच हो रही है कि दोनों हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।


बीमारी और कर्ज से थे परेशान

पूर्व मुखिया के बेटे के मुताबिक, अरविंद कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इसके अलावा उनका लगभग 350 बीघा खेत नदी में बह गया था, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी।


सामाजिक कार्यों में थे अग्रणी, दो बार हुए सम्मानित

अरविंद श्रीवास्तव वर्ष 2001 से 2005 तक पंचायत के मुखिया रहे। उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य शुरू हुए और उन्हें दो बार प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया था। वे समाजसेवा में भी सक्रिय थे।


पुलिस का बयान: जांच जारी

“पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।”
कुमार देवेंद्र, एसडीपीओ, बगहा


नोट: मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts