spot_img
Saturday, June 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

-

डॉ प्रहस्त व डॉ अमीत कुमार ने की जॉंच व दिए परामर्श, मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरित, करीब 250 मरीज लाभान्वित

Motihari/ Raxaul/ Boarder area todayNews by अनिल कुमार।

शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर विवाह भवन में रविवार को कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों की जांच के बाद उन्हें परामर्श और मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।  

इस अवसर पर सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ. अमीत कुमार जायसवाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार ने स्वास्थ्य जांच शिविर में आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। साथ ही, समिति ने जरूरतमंद लोगों के बीच फ्री दवा का वितरण किया।  

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डॉ. उमेश, डॉ. प्रहस्त और डॉ. अमीत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 250 से अधिक लोगों और बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने की। समिति के अन्य स्वयंसेवकों ने इस शिविर को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से सहयोग किया।  

शिविर के समापन के बाद समिति द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों और उनके सहयोगियों को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया।  

इस अवसर पर समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता, विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, साहु युवा मंच के अध्यक्ष सुरेश साह और समाजसेवी शिव पूजन प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक हित में इस शिविर की सराहना की और भविष्य में इसी तरह के आयोजन करते रहने की अपील की।  

शिविर को सफल बनाने में ध्रुव प्रसाद, अरुण गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, उज्ज्वल जायसवाल, चंदन कुमार, संतोष गुप्ता, वार्ड पार्षद सोनू कुमार गुप्ता, अनिता गुप्ता और अन्य समिति सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।  

इस आयोजन की जानकारी समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने दी। Photo- DeshVani

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts