Homeबिहारमोतिहारीहोली के जश्न के मौक़े पर मोतिहारी के केसरिया में कोहराम, नदी...

होली के जश्न के मौक़े पर मोतिहारी के केसरिया में कोहराम, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

-

Motihari | ब्यूरो | 

मृतकों में धर्मेन्द्र सहनी की तीन बच्चियाँ, मनोज सहनी के दो( पुत्र व पुत्री), तथा कामेश्वर सहनी की एक पुत्री शामिल हैं।

केसरिया के लोहरगांवा पंचायत में होली के दिन एक हृदयविदारक घटना घटी।खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब पोखर में डूबने से छह मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु हो गई।इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, इस बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध करायी है।मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान चेक के माध्यम से आज दिनांक 04/03/2026 को किया गया।अनुमंडल पदाधिकारी चकिया की उपस्थिति में सभी छह बच्चों के प्रभावित तीन परिवारों को आपदा राहत कोष से राशि प्रदान की गयी।

अंचल अधिकारी केसरिया द्वारा निर्गत सूची के अनुसार,

मृतकों में मनोज सहनी के दो बच्चे छोटी कुमारी और प्रिंस कुमार, धर्मेन्द्र सहनी की तीन पुत्रियां प्रिया कुमारी, सोनाक्षी कुमारी व दीक्षा कुमारी तथा कामेश्वर सहनी की पुत्री आराध्या कुमारी शामिल हैं।

सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की दर से कुल 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Motihari | Six children drowned in Kesaria river.

Related articles

Bihar

Latest posts