HomeBIHARमोतिहारीगाड़ी से डीजल चोरी करते तीन चोर गिरफ्तार

गाड़ी से डीजल चोरी करते तीन चोर गिरफ्तार

रक्सौल।अनिल कुमार। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी से डीजल चोरी करते तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बाईपास रोड़ में कुछ लोगों के द्वारा लगातार ट्रक से चोरी कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन एसआई विकास कुमार पासवान, जितेन्द्र कुमार प्रेम कुमार, दीपक कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से बाईपास रोड़ में छापेमारी कर एक गैलन में 15 लीटर डीजल, रिंच एवं अन्य सामग्री के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र के कनना डुमरिया गांव निवासी महेन्द्र महतो के पुत्र प्रमोद महतो, नाथु महतो के पुत्र ललन महतो एवं मेघू महतो के पुत्र संदीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। वही ललन महतो के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं आर्म्स का मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 503/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular