HomeUncategorizedमहिला सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत हैं सावित्री बाई फुले: अर्पणा बाला

महिला सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत हैं सावित्री बाई फुले: अर्पणा बाला

पटना से स्थानीय जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

“सावित्री बाई फूले का संपूर्ण जीवन महिला सशक्तीकरण की प्रेरणा है।” उक्त बातें “राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान” की संस्थापिक-सह-सचिव अर्पणा बाला ने सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका थीं। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जनकनन्दनी सिन्हा, शाकम्भरी, अंशुमाली, शिवम् जी सहाय, सुन्दरम् और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उक्त जानकारी प्रवक्ता शिवम् जी सहाय ने दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular