spot_img
Sunday, July 26, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि पुलिस ने दामोवृति गाँव में किया छापेमारी, पांच हजार रूपये का...

हरसिद्धि पुलिस ने दामोवृति गाँव में किया छापेमारी, पांच हजार रूपये का ईनामी शराब माफिया को पकड़ा

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार ईनामी शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर हरसिद्धि पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भादा पंचायत के दामोवृति गाँव में छापेमारी अभियान चलाया, जहां से पांच हजार रुपये के ईनामी शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दामोवृति गाँव निवासी राजा साहनी के पुत्र चूमन साहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चूमन साहनी लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था और उसके खिलाफ हरसिद्धि थाना में पहले से ही शराब तस्करी से जुड़े सात अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा भी की गई थी।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 जून को भी हरसिद्धि पुलिस ने इसी गाँव से एक अन्य पांच हजार रुपये के ईनामी शराब माफिया राजू साहनी को गिरफ्तार किया था, जो द्वारिका साहनी का पुत्र है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि हरसिद्धि पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखे हुए है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts