spot_img
Thursday, June 11, 2026
Homeबिहारमोतिहारीस्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ आरपीएफ ने संभाली कमान, सुरक्षित...

स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ आरपीएफ ने संभाली कमान, सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में कराया सवार

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के लिपिक वर्ग की प्रतियोगी परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

शहर के विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की आमद मंगलवार की रात से ही शुरू हो गई थी। बुधवार को परीक्षा संपन्न होते ही बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर अचानक यात्रियों तथा परीक्षार्थियों का दबाव बेहद बढ़ गया। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी।

भीड़ की संवेदनशीलता को देखते हुए आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर लाउड हेलर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की गईं। परीक्षार्थियों से अपील की गई कि वे ट्रेनों में चढ़ने के दौरान किसी भी तरह की आपाधापी या जल्दबाजी न करें, जिससे कोई दुर्घटना न हो।

बापूधाम स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन के दौरान आरपीएफ ने कतारबद्ध तरीके से भीड़ को प्रबंधित किया और परीक्षार्थियों को सुरक्षित ट्रेनों में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इस पूरे अभियान का नेतृत्व आरपीएफ कमांडर भरत प्रसाद ने किया। इस दौरान एएसआई राकेश कुमार, महिला सिपाही नेहा कुमारी सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाई और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts