पिछले 12 सालों में भारत की आर्थिक प्रगति एनडीए और कांग्रेस के बीच का अंतर : पीएम मोदी

SHABD,New Delhi, June 10, 

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सर्वाधिक लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने पर एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस विशेष समारोह में एनडीए घटक दलों के शीर्ष नेता व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक आभार प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी एनडीए नेताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इस दौरान नेताओं ने पीएम के नेतृत्व में हुई देश की प्रगति को रेखांकित किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की आर्थिक प्रगति एनडीए और कांग्रेस की विकास दर के बीच के अंतर की कहानी है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में भारत ने विकास के मामले में अब वर्ष 2026 तक काफी लंबा सफर तय किया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेडीयू नेता संजय कुमार झा, एलजेपी (आर) नेता चिराग पासवान, एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार, जेएसपी नेता पवन कल्याण, हम नेता जीतन राम मांझी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और आरएलडी नेता जयंत चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

New Delhi | PM Modi : India’s economic progress in last 12 years shows the difference between NDA and Congress

Slug URL

new delhi pm-modi-highlights-economic-progress-difference-between-nda-congress

Tag Line

PM Modi Speech, NDA Leaders Meeting, India Economic Growth, Chandrababu Naidu Resolution, Bharat Mandapam New Delhi,