HomeUncategorizedबंजरिया शंकर ढाबा के पास बाइक दुर्घटना, तुरकौलिया के एक युवक की...

बंजरिया शंकर ढाबा के पास बाइक दुर्घटना, तुरकौलिया के एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी।
बंजरिया थाना क्षेत्र के शंकर ढाबा के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के माझार महदलित बस्ती के जियालाल मांझी के पुत्र लालबहादुर मांझी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव के मदन साहनी का पुत्र गुड्डू साहनी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालबहादुर मांझी और गुड्डू साहनी एक ही बाइक पर सवार होकर सपही के रास्ते मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान शंकर ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि लालबहादुर मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गुड्डू साहनी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम मे भेजा है। मुखिया विनय कुमार ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का परवरिस करता था। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मुआवजा दिलाया जायेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular