spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया में बोले राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र,भ्रष्टाचार पर शीघ्र रोक नहीं...

तुरकौलिया में बोले राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र,भ्रष्टाचार पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो राजद संवैधानिक तरीके से करेगा आंदोलन

-

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को राजद के बैनर तले एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता राजदेव यादव ने की। धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और लूट-खसोट आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र, किसान और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो राजद संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा। धरनार्थियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रखंड और अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर राजद नेता भोला साह तुरहा, पूर्व मुखिया कमरूजमा, राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह कुशवाहा, मोहम्मद कौसर, रवींद्रनाथ सिंह कुशवाहा, अवनीश कुमार कश्यप, संजय कुमार यादव, अनीश आलम, सनोज कुमार यादव, अजर हुसैन, जमाल अंसारी, विनय साहनी समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts