spot_img
Friday, January 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतीहारी में VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्या कांड का खुलासा, बड़ा बेटा,...

मोतीहारी में VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्या कांड का खुलासा, बड़ा बेटा, सौतेली मां और शूटर गिरफ्तार

-

Motihari |रक्सौल|अनिल कुमार|



हत्या की साजिश परिवार के अंदर रची गयी-

मोतीहारी। पुलिस ने VIP नेता कामेश्वर सहनी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक का बड़ा बेटा सावन कुमार, दूसरी पत्नी सोनी निषाद और शूटर विकास कुमार शामिल हैं।

रक्सौल SDPO मनीष आनंद ने बताया कि कामेश्वर सहनी की हत्या की साजिश उनकी दूसरी पत्नी और बड़े बेटे ने मिलकर शूटर विकास के साथ रची थी।

कामेश्वर सहनी VIP पार्टी के रक्सौल संगठन में जिला प्रभारी के पद पर थे।


21 नवंबर की सुबह घर के बाहर कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद एसपी विनय तिवारी ने रक्सौल SDPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित की थी।

इंटरोगेशन में बड़े बेटे ने किया चौंकाने वाला खुलासा-

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले आदापुर क्षेत्र से शूटर विकास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि हथियार उसे मृतक के बेटे सावन ने दिया था।

इसके बाद सावन को हिरासत में लिया गया, जहां उसने हत्या की मुख्य वजह बतायी।


सौतेली मां के साथ अवैध संबंध बना हत्या की वजह-

सावन ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी सौतेली मां सोनी निषाद के साथ अवैध संबंध था। 15 नवंबर को दोनों रंगे हाथ पकड़े गए थे। इसके बाद कामेश्वर सहनी ने उसे बुरी तरह पीटा और घर छोड़ने की चेतावनी दी। इसी घटना के बाद हत्या की साजिश तैयार की गयी।

सावन ने बताया कि हथियार उसने शैलेश सिंह के साथी मन्नू से मंगवाया था। शैलेश सिंह और मृतक के बीच तालाब को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, इसलिए उसने भी मदद की।


हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे-

पुलिस ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही शूटर विकास सावन के घर पहुंच गया था। हत्या के बाद विकास ने पिस्टल सावन को सौंप दी और फरार हो गया। इसके बाद अन्य आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए स्थान बदलते रहे।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।


चार गोली सिर में, एक सीने में लगी थी-

21 नवंबर की सुबह कामेश्वर सहनी को पाँच गोली मारी गई थी। चार गोली सिर में और एक गोली उनके सीने में लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।


Motihari | Breakthrough in VIP leader Kameshwar Sahani murder case in Motihari: Elder son, stepmother, and shooter arrested.

Related articles

Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22
Video thumbnail
17 January 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया| भारत-नेपाल सीमा पर, एसएसबी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, PBSHABD,15 January
01:46

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts