spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारपटनाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति वार्षिक परीक्षा-2026 : इंटर 02 फरवरी से...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वार्षिक परीक्षा-2026 : इंटर 02 फरवरी से और मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरीसे

-

Patna| जितेन्द्र कुमार सिन्हा |



पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा 02 फरवरी से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की जाएगी।


इंटर परीक्षा 13 फरवरी तक और मैट्रिक परीक्षा 25 फरवरी तक-

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंटर की परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 25 फरवरी को समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर ही संपन्न की जाएंगी और इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है।


पहली बार बोर्ड परीक्षा में एआई चैटबॉट का प्रयोग

आनंद किशोर ने यह भी बताया है –

“इस बार बोर्ड परीक्षा में पहली बार एआई चैटबॉट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा से छात्रों को परीक्षा से संबंधित सवालों का जवाब तुरंत और आसानी से मिल सकेगा। चैटबॉट छात्रों की सहायता करेगा ताकि उन्हें परीक्षा में किसी तरह की उलझन का सामना न करना पड़े।”


परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी जारी-

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, पर्यवेक्षण, प्रश्नपत्र सुरक्षा और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


Patna | Bihar School Examination Board Annual Examination–2026:
Intermediate exams from February 02 and Matric exams from February 17.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts