देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। मोतिहारी मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालय के मुख्य गेट पर गिरफ्तार परिजन से मिलने के नाम पर खुलेआम ₹100 की अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा मुलाकाती से पैसे की मांग करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि इस रकम का हिस्सा ऊपर तक जाता है, जिसके बाद रजिस्टर के जरिए लेन-देन होता दिखाई देता है। मामला प्रकाश में आने और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने के बाद उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद ओम प्रकाश ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी है। वहीं, शुरुआती कार्रवाई के तहत आरोपी महिला होमगार्ड जवान की सेवाएं वापस कर दी गई हैं, जबकि विभाग पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटा है।



