spot_img
Saturday, May 30, 2026
Homeबिहारबेतियान्यायालय के आदेश पर किशोरी अपहरण काण्ड में 2 अभियुक्त के घर...

न्यायालय के आदेश पर किशोरी अपहरण काण्ड में 2 अभियुक्त के घर पुलिस इश्तेहार चिपकाया

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना की पुलिस ने अपहरण काण्ड के दो मामला में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई किया है। पुलिस ने शनिवार 30 मई 2026 पर उपर्युक्त कर्रवाई किया। पुलिस टीम डुगडुगी से मुनादी कराते हुए सम्बंधित अभियुक्तों के गाँव पहुँची और ग्रामीणों की उपस्थिति में इश्तेहार चिपकाया। शिकारपुर थाना की पुलिस ने कोइरगाँवा निवासी अंकित कुमार उर्फ रिपु और बैतापुर गाँव निवासी समीर बैठा के घर इश्तेहार चिपकाया। इस क्रम में सार्वजनिक रुप से घोषणा कर दोनों अभियुक्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधानक एकता सागर ने न्यायालय के आदेश पर उपर्युक्त अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 और अगस्त 2025 में दो किशोरी के अपहरण का मामला अंकित किया गया। उन दोनों मामला में परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध काण्ड अंकित कराया। पुलिस अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों आरोपी की पहचान किया। उसके बाद से उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर छापामारी कर रही है। अलबत्ता उपर्युक्त अभियुक्त अभीतक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अनुसार न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा में अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, तो न्यायालय से उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की अनुमति ली जाएगी। पुलिस दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts