HomeUncategorizedप्रखंड कार्यालय से जलाहा गांधी ग्राम जोड़ने वाली सड़क खंडहर में तब्दील

प्रखंड कार्यालय से जलाहा गांधी ग्राम जोड़ने वाली सड़क खंडहर में तब्दील

-

देश वाणी । गुड्डडू पाण्डेय

संग्रामपुर। प्रखंड मुख्यालय से जलाहा गांधी ग्राम गांधी चौक को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर सड़क लगभग खंडहर में तब्दील हो चुकी है ।सोमवार की देर रात्रि हल्की वर्षा में ही सड़क के गड्ढे में जगह जगह दो से तीन फीट तक पानी  लग गया है।जिससे राहगिरो को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता ।  समाजसेवी सह ग्रामीण भोला सिंह, फिरोज मियां, मनोज प्रसाद ,रामेश्वर भागत आदि ने बताया कि विगत चार वर्षो से सड़क की स्थिति है।उक्त सड़क से प्रतिदिन प्रखण्ड व अंचल कार्यालय संग्रामपुर बाजार दर्जनों गांव के लोगो का आना जाना रहता है। जलहा गांधी चौक के नाम सड़क मरम्मती लिए कई बार प्रस्ताव गया लेकिन आज तक पूर्ण नहीं हो सका ।स्थिति यह है कि जिस गांधी जी  ने  देश की आजादी के लिए जलहा गांव पहुच लोगो को जागरूक किया था उस गांव की सड़क स्थिति खुद विकास वाया कर रही है।जर्जर  सड़क को लेकर  ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रसाशन से मांग किया कि उक्त  सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराई जाए।नहीं तो अनदेखी को लेकर ग्रामीण कभी भीआक्रोशित हो सकते हैं। जिसकी सारी जवाबदेहि  प्रशासन की होगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts