spot_img
Saturday, May 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरामगढ़वा : जनता चौक पर बाइक सवार ने वृद्ध महिला ठोकर मारी,...

रामगढ़वा : जनता चौक पर बाइक सवार ने वृद्ध महिला ठोकर मारी, दोनों की हुई मौत

-

Motihari| Raxaul| शिवे़ झा|

रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के जनता चौक पर शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला और बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल तेज बाइक सवार वृद्ध महिला को ठोकर मारने के खुद भी पलट गया। महिला की मौत हुई ही बाइक सवाने भी अपनी जान गवॉं दी।

घटना के बाद स्थानीय चौक और आस-पास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सुकुलपाकड़ गांव निवासी मलिक चंद मांझी की पत्नी सूर्यमणि देवी (60) और बाइक चालक कैथवलिया गांव निवासी रामू राम के 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वृद्ध महिला सूर्यमणि देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान रामगढ़वा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिससे चालक निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Motihari | Raxaul | Horrific road accident at Janta Chowk, Ramgarhwa, old woman and young bike rider died.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts