spot_img
Friday, April 24, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया के कुमारबाग में 30 करोड़ की लागत से आधुनिक बाल आश्रय...

बेतिया के कुमारबाग में 30 करोड़ की लागत से आधुनिक बाल आश्रय गृह का शुभारंभ

-

Bettiah| अवधेश शर्मा|

बेतिया और मोतिहारी बाल गृह के कुल 27 बच्चों का नए भवन में हुआ स्थानांतरण।

चार यूनिट में 200 बच्चों के रहने की क्षमता, सुरक्षा और शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर।

बेतिया। मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक वृहद आश्रय गृह, कुमारबाग का शुभारंभ शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर गृह प्रवेश पूजा के साथ ही बाल गृह पश्चिम चम्पारण के 13 और मोतिहारी के 14 बच्चों का सफलतापूर्वक इस नए भवन में स्थानांतरण कराया गया।
यह वृहद आश्रय गृह जिले में बाल संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हैं। यहाँ 50-50 बच्चों की क्षमता वाली कुल चार यूनिट स्थापित की गयी हैं, जिनमें दो यूनिट बालकों तथा दो यूनिट बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। इस आधुनिक परिसर में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवास, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कौशल विकास और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी हैं।
शुभारंभ के बाद जिला पदाधिकारी ने पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय कक्षों, भोजनालय और अध्ययन कक्षों का जायजा लेते हुए सहायक निदेशक को सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह स्थान बच्चों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा। मौके पर ओएसडी सुजीत कुमार, सहायक निदेशक दिलीप कुमार कामत सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts