Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल : सशक्त स्थायी समिति की बैठक टली, पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन...

रक्सौल : सशक्त स्थायी समिति की बैठक टली, पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन कर जतायी नाराजगी

-

देश वाणी। अनिल कुमार।

रक्सौल। नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रस्तावित सशक्त स्थायी समिति की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई। बैठक टलने की सूचना मिलते ही नगर परिषद पहुंचे पार्षदों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद, डिम्पल चौरसिया और अंतिम देवी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद उन्हें बैठक स्थगित होने की जानकारी दी गई।
पार्षद घनश्याम प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले नौ महीनों से समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में हुए कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को छिपाने के लिए जानबूझकर बैठक को टाला जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की समीक्षा बाधित हो रही है। वहीं, पार्षद डिम्पल चौरसिया ने दावा किया कि शहर के कई कार्य बिना समिति की स्वीकृति के कराए जा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के आवेदन के आधार पर बैठक स्थगित की गई है। इस संबंध में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी का कहना है कि पूर्व सभापति के पदमुक्त होने के साथ ही पुरानी समिति भंग हो चुकी है। उन्होंने वर्ष 2011 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए बैठक स्थगित करने की बात कही है।

Motihari | Raxaul | Standing Committee meeting postponed, councilors protest and express displeasure.

Related articles

Bihar

Latest posts