spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को...

रक्सौल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त

-

Motihari | अनिल कुमार|

लड़की को शादी का झांसा देकर नेपाल के रास्ते गुजरात ले जाने की कोशिश में था।

स्वजन ने हरसिद्धि थाने में अपहरण को लेकर पहले ही दर्ज करा रखी थी प्राथमिकी।

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सहयोगी संस्थाओं ने सक्रियता दिखाते हुए एक नाबालिग लड़की को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया। मैत्री पुल के पास नियमित जांच के दौरान टीम ने एक ऑटो-रिक्शा से भारत आ रहे संदिग्ध युवक को रोका, जिसके साथ एक नाबालिग लड़की भी सवार थी।

पूछताछ में युवक की पहचान पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि निवासी साहिल अंसारी के रूप में हुई। अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल और शादी का झांसा देकर घर से भगाया था। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि अभियुक्त उसे नेपाल के एक किराए के मकान में रखने के बाद अहमदाबाद ले जाने की फिराक में था। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि अभियुक्त के प्रभाव में आकर लड़की ने खान-पान और धार्मिक मान्यताओं में भी बदलाव शुरू कर दिया था।
एसएसबी ने मामले की गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि पीड़िता के परिजनों ने हरसिद्धि थाने में पहले ही प्राथमिकी (कांड संख्या 222/26) दर्ज करा रखी है। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, स्वच्छ रक्सौल और जन जागरण संस्था के सहयोग से संचालित इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभियुक्त और पीड़िता को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु हरैया थाना, रक्सौल को सौंप दिया गया है। इस सफल ऑपरेशन में एएचटीयू के स० उप०नि० खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी और महिला सुरक्षाकर्मियों सहित एनजीओ प्रतिनिधियों की मुख्य भूमिका रही।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts