spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीप्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान, चालकों...

प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

-

Motihari| अनिल कुमार|

रक्सौल। शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस की टीम ने बिना कागजात के चल रहे वाहनों, चोरी की मोटरसाइकिलों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नज़र रखी। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।
थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान सौ से अधिक वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहनता से पड़ताल की गयी। आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं रखने वाले चालकों को भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगी। अभियान में एसआई जीतेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Motihari | Raxaul | Intensive vehicle checking drive led by trainee IPS Hemant Singh.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts