Homeबिहारमोतिहारीराष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लगाया जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लगाया जाम

-

स्थायी समाधान की मांग, एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

माला सिन्हा

पीपराकोठी : बरकुरवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को एनएच जाम कर दिया. इससे मुजफ्फरपुर से गोपालगंज की ओर जाने वाली वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. सूचना मिलने पर एसआई राजीव कुमार साह और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. काफी समझाने-बुझाने और शीघ्र स्थायी समाधान का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. जाम खुलने के बाद एनएचएआई की टीम ने जेसीबी से नाले की सफाई कराई और मोटर पंप की मदद से सड़क पर जमा पानी को निकलवाया. ग्रामीणों के अनुसार, एनएचएआई द्वारा नाला निर्माण के समय से ही बरकुरवा गांव जाने वाले कट के पास सालोंभर पानी जमा रहता है. बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे पैदल चलना मुश्किल होता है और दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार होते हैं. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इससे विशेष परेशानी होती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई और जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित और मौखिक आवेदन दिए गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और स्थायी समाधान नहीं हो सका. ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि अस्थायी सफाई के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बरकुरवा के लोगों को इस वर्षों पुरानी समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts