Homeबिहारबेतियानरकटियागंज- गौनाहा रेलमार्ग पर मेमू ट्रेन का इंजन फेल, 2 घंटे बीच...

नरकटियागंज- गौनाहा रेलमार्ग पर मेमू ट्रेन का इंजन फेल, 2 घंटे बीच रास्ते में खड़ी रही ट्रेन; नंदपुर ढाला पर लगा भीषण जाम

-

इंजन का एमसीबी ट्रिप होने से बाधित हुई पावर सप्लाई,रेल यात्रियों को हुई परेशानी

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। नरकटियागंज-गौनाहा रेल माग में शुक्रवार की सुबह मेमू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 डाउन मेमू ट्रेन को जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद नंदपुर ढाला पार करते ही अचानक रुक गई। इंजन की पावर सप्लाई बंद हो जाने के कारण ट्रेन बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन के बीच रास्ते रुकने का सबसे अधिक परेशानी नरकटियागंज बल्थर मुख्य मार्ग में नंदपुर रेलवे ढाला पर देखने को मिला। ट्रेन खड़ी रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोनों ओर चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालक करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि कुछ वाहन चालकों ने दियुलिया होकर निकलना मुनासिब समझा।

तकनीकी सूत्रों के अनुसार ट्रेन के इंजन का एमसीबी (मिनीएचर सर्किट ब्रेकर) ट्रिप हो गया था, जिसके कारण इंजन की पावर सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची तथा इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया।

हालांकि लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद भी इंजन की खराबी दूर नहीं हो सकी।

वही परिचालन ठप होने से अमोलवा, भितिहरवा आश्रम और गौनाहा स्टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे, जबकि इसी रैक से नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 63342 मेमू ट्रेन भी विलंब से रवाना हुई।

रेलवे कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार खराब मेमू ट्रेन को हटाने के लिए मालगाड़ी का इंजन की सहायता से ट्रेन को खींचकर वापस नरकटियागंज जंक्शन लाया गया। इसके बाद आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts