Homeबिहारअररियामोतिहारी: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की...

मोतिहारी: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम

-

देशवाणी। आशा कुमारी 
पूर्वी चम्पारण जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी, उनके पुत्र अविनाश कुमार और रवि कुमार, तथा पुत्रियां अमृता कुमारी और पम्मी कुमारी शामिल हैं। एक साथ मां और उसके चार बच्चों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गोविन्दगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। गांव के लोग भी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts