Homeबिहारबेतियानरकटियागंज के चार पंचायत में लगे सहयोग शिविर में 205 आवेदन आए,...

नरकटियागंज के चार पंचायत में लगे सहयोग शिविर में 205 आवेदन आए, अधिकारियों ने दिए 30 दिनों में निष्पादन के निर्देश

-

एसडीएम और बीडीओ समेत अन्य अधिकारियो ने किया पंचायतों का किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच बांटे गए प्रमाण पत्र व कबीर अंत्योष्टि योजना के चेक

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। सात निश्चय योजना फेज-3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड की चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भभटा, सोमगढ़, मलदहिया पोखरिया और गोखुला पंचायत में आयोजित इन शिविरों का प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया और काउंटर वार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ शमन प्रकाश, आरओ अशोक कुमार और बीपीआरओ विवेक आर्या ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें। ​वहीं बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार आवेदन प्राप्ति के 30 दिनों के भीतर जांच और निष्पादन अनिवार्य है; लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 शिविर में अधिकारियों ने दर्जनों लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान गोखुला पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 9 लाभुकों को चेक प्रदान किया गया।बीडीओ ने बताया कि बुधवार को आयोजित शिविर में करीब 205 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सहयोग पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, इन चार पंचायतों से पूर्व में प्राप्त 234 आवेदनों में से 224 का निष्पादन किया जा चुका है और मात्र 10 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। जानकारी के अनुसार पोर्टल पर गोखुला पंचायत से सामाजिक सुरक्षा के 17, जन्म-मृत्यु के 26, राजस्व के 7, ग्रामीण विकास के 40, शिक्षा के 2 और ऊर्जा विभाग से 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। इसी तरह ​भभटा से जन्म-मृत्यु के 46, डेयरी-मत्स्य का 1, शिक्षा और ऊर्जा के 1-1 आवेदन आए। ​सोमगढ़ से सांख्यिकी के 53, राजस्व के 6, पेंशन का 1, शिक्षा और ऊर्जा के 1-1 मामले शामिल हैं। 

वही मलदहिया पोखरिया पंचायत से कुल 35 आवेदनों में से 33 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि 2 प्रक्रियाधीन हैं। हालांकि शिविर में इसके अलावे भी लोगो ने शिविर के काउंटर पर अपने आवेदन जमा किया है। बीडीओ ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts