spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसीमा से समाज तक पहुँचा योग का संदेश

सीमा से समाज तक पहुँचा योग का संदेश

-

-71वीं वाहिनी एसएसबी व पीडीयु वानिकी महाविद्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

माला सिन्हा

पीपराकोठी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया. “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन तथा पर्यावरणीय चेतना के महत्व पर विशेष बल दिया गया. डॉ. आरके साहू, योग समन्वयक द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया. उन्होंने प्रत्येक आसन के वैज्ञानिक आधार एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा समग्र स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आता है. महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार है. उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है. वहीं 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र के सभी सीमा चौकियों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, सीमावर्ती ग्रामीणों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि समस्त रोगों से मुक्ति तथा जीवन के वास्तविक सुख की प्राप्ति का सबसे सरल, सुलभ एवं प्रभावी साधन योग है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, बढ़ते कार्यभार तथा प्रतिस्पर्धा के कारण लोग तनाव, चिंता एवं विभिन्न मानसिक रोगों से प्रभावित हो रहे हैं. योग इन समस्याओं से निपटने का एक प्रभावी माध्यम है. नियमित योग एवं ध्यान के अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सशक्त बनता है. योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सर्वांगासन, योगमुद्रासन, उदराकर्षण, स्वस्तिकासन, गोमुखासन, गोरक्षासन सहित विभिन्न योगासन कराए गए. मौके पर मुख्य रूप से नीरज कुमार कार्यवाहक कमांडेंट , उप कमांडेंट संतोष कुमार, राकेश कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण , जवान, सीमावती ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts