spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारबेतियाश्रावणी मेले को लेकर नरकटियागंज अनुमंडल प्रशासन ने की समीक्षा बैठक,विधि व्यवस्था...

श्रावणी मेले को लेकर नरकटियागंज अनुमंडल प्रशासन ने की समीक्षा बैठक,विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए गए निर्देश

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। आगामी पवित्र श्रावण माह में शिवालयों और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रावणी मेले के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने की। ​बैठक के दौरान अनुमंडल के तमाम प्रमुख शिव मंदिरों एवं शिवालयों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं को जलार्पण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सफाई, पेयजल, लाइटिंग और आवागमन के लिए मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

​वहीं एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि भीड़ भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करे। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और निरंतर गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत एसडीएम ने बताया कि श्रावणी मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसको लेकर अनुमंडल के सभी बीडीओ और सीओ को विधि व्यवस्था से समंबन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों का भौतिक निरीक्षण कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का जिम्मा सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वो और शोसल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्ती वरतेगी। बता दे कि इस बार श्रावण माह 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ शमन प्रकाश, आरओ अशोक कुमार समेत अनुमंडल क्षेत्र के ​सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts