Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में धान की रोपनी खत्म होने से पहले यूरिया की किल्लत...

नरकटियागंज में धान की रोपनी खत्म होने से पहले यूरिया की किल्लत से जूझ रहे है किसान, कई दुकानों पर 3 दिनों से यूरिया का स्टॉक खत्म, किसान परेशान

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड क्षेत्र में खाद की दुकानों से पिछले तीन दिनों से यूरिया खाद उपलब्ध नही है, जिससे सैकड़ों किसानों की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। सीमांत से लेकर माध्यम और बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसान इस समय यूरिया खाद की घोर किल्लत से जूझ रहे हैं। ​जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह यूरिया का रैक पहुंचते ही वितरण शुरू कर दिया गया था, लेकिन मौजूदा मौसम में भारी मांग के कारण स्टॉक खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगा। नगर की एक दर्जन से अधिक दुकानों समेत ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 5 दर्जन से अधिक खाद दुकानों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसान रोज उम्मीद लेकर दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है। ​क्षेत्र के किसान, मजीद मियां, अरुण प्रसाद, खेद बिन, बृजलाल सिंह, अनिल पांडेय, शेषनाथ महतो, किशोर बिन, शेख सतार, विपुल मिश्रा, अमर कुमार,अनिल चौबे अनिल साह आदि किसानों ने बताया कि अधिकांश दुकानों पर तीन दिनों से यूरिया खत्म है। इस समय खेतों में लगी धान और गन्ने की फसल को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके साथ ही रोपनी के समय भी यूरिया की आवश्यकता है। अगर समय पर यूरिया नहीं मिला, तो फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। किसानों का कहना है कि पूछने पर कृषि कार्यालय और खाद विक्रेता केवल नया रैक आने पर यूरिया मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

वही ​खाद विक्रेताओं में लकी ट्रेडर्स के पवन दुबे, महावीर खाद बीज भंडार के बबलू श्रीवास्तव, भारत ट्रेडर्स के मनोज कुमार और सुजाता ट्रेडर्स के सरोज जायसवाल आदि दुकानदारों ने बताया कि जो यूरिया का स्टॉक मिला था, उसका वितरण किया जा चुका है। क्षेत्र में मांग इतनी अधिक है कि आपूर्ति कम पड़ गई। अब स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें आक्रोशित किसानों के गुस्से और नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोहित गौतम का कहना है कि यूरिया खाद को लेकर किसानों की परेशानी से विभाग को अवगत करा दिया गया है। यूरिया का वितरण पॉश मशीन से किया जाता है जिसका रिपोर्ट प्रतिदिन जिला व विभाग को जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों पर स्टॉक खत्म होने की सूचना मिली है। आवंटन उपलब्ध होने वाला है। जैसे ही यूरिया की नई आवंटन उपलब्ध होगी, तुरंत सुचारू रूप से वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts