Homeबिहारबेतियानरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू, किडनी के मरीजों को मिलेगी...

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू, किडनी के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

-

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।अनुमंडलीय अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सुविधा की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, और नगर परिषद सभापति रीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया।​ उद्घाटन के बाद डीएम और सभापति समेत तमाम अधिकारियों ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से मशीनों के संचालन और उपचार व्यवस्था से समंबन्धित आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। डीएम तरनजोत सिंह ने मरीजों से कहा कि डायलिसिस सेवा शुरू होने से नरकटियागंज अनुमंडल के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए बेतिया या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मरीज अपने अनुमंडलीय अस्पताल में ही इस सुविधा का लाभ उठाएं।

उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय ​अस्पताल में मरीजों के लिए 3 बेड और आधुनिक डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। जिससे किडनी के मरीजों को अब काफी सहूलियत मिलेगी। वही अनुमंडलीय ​अस्पताल में डायलिसिस सुविधा मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। ​इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ शमन प्रकाश, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, चिकित्सक डॉ गोविंद चंद्र शुक्ल, डॉ आकाश कुमार, अस्पताल प्रबंधक विपिन राज, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह समेत कई अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts