spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के बंजरिया में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने ...

मोतिहारी के बंजरिया में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध

-

मोतिहारी।बंजरिया।

बंजरिया थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव में बुधवार की देर रात कथित गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल द्वारा बताया गया कि स्वयं गोली चलने वह घायल हुआ है।

घटना आत्म-गोलीकांड है या किसी दूसरे से गोली चली या गोली के अलावा किसी घटना से यह चोट लगी है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। क्योंकि चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक का सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन स्कैन रिपोर्ट में गोली का कोई अंश दिखाई नहीं दिया।पुलिस ने भी मामले को संदिग्ध बताया है।

घायल की पहचान समी अख़्तर (18 वर्ष) के रूप में की गई है। फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।


घटना की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गोली चलने की घटना संदेहास्पद लग रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि घायल युवक का सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन स्कैन रिपोर्ट में गोली का कोई अंश दिखाई नहीं दिया। हालांकि, घाव के स्थान पर लगभग एक इंच की खाई पाई गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गोली छूकर निकल गई या सतही रूप से लगी हो सकती है।


दोस्तों के बीच छिना-झपटी में चली गोली की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के वक्त समी अख़्तर अपने दो-चार दोस्तों के साथ मौजूद था, जहां यह बहस हो रही थी कि “पहले हम चलावें, पहले हम फायर करें”
बताया जा रहा है कि इसी दौरान छिना-झपटी में गलती से गोली चल गयी, जिससे समी घायल हो गया।


मामले को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह स्पष्ट किया कि घटना आत्म-गोलीकांड है या अन्य किसी कारण से गोली चली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और समी के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।


थानाध्यक्ष बोले — मामला संदिग्ध, हर एंगल से होगी जांच

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के अनुसार, यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि वैज्ञानिक जांच के माध्यम से कर रही है।


फोटो, वीडियो: गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

Motihari | A youth was injured after being shot in Banjariya, East Champaran; police described the case as suspicious.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts