spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल : सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ से महिलाओं में आत्म...

रक्सौल : सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ से महिलाओं में आत्म विश्वास व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा

-

Motihari |रक्सौल | अनिल कुमार |

बृहस्पतिवार को शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति के विविध स्वरूपों को प्रदर्शित करना और महिलाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना था।


दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम की संयोजिका व अध्यक्ष सरिता देवी ने सभी अतिथियों का चंदन, फूलमाला और अंगवस्त्रम से स्वागत किया।
उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।


बालिकाओं ने दी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में बालिकाओं ने भारतीय लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण बन गया।
अतिथि परिचय अर्चना श्रीवास्तव, प्रस्तावना मेनका वर्मा, प्रश्नोत्तरी सुधा मिश्रा, और मंच संचालन ममता कुमारी चौबे ने किया।


मुख्य वक्ता ने नारी सशक्तीकरण और समाज सुधार पर डाला प्रकाश

मुख्य वक्ता मधु शर्मा ने अपने संबोधन में कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, अपसंस्कृति, और नारी सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि “नारी में असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें पहचानने और संवारने की जरूरत है।”
मधु शर्मा ने कहा कि “मातृ शक्ति की सप्तशक्ति जाग्रत कर ही समाज परिवर्तन और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।


कुटुम्ब प्रबोधन का अर्थ बताया

मधु शर्मा ने समझाया कि कुटुम्ब प्रबोधन का अर्थ है — परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को पुनर्जीवित करना, ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
उन्होंने कहा –

सप्तशक्ति संगम जैसे आयोजन महिलाओं को नेतृत्व और संगठन शक्ति के विकास का मंच प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन और धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका सरिता देवी ने किया।
इस अवसर पर विद्या मंदिर चंपारण विभाग निरीक्षक ललित कुमार यादव, संरक्षक डॉ. प्रो. राजकिशोर सिंह, समिति अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद, उपाध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजू कुशवाहा, आचार्य रमेश कुमार पांडेय, गगनदेव पाठक, सुमित कुमार, रंजन कुमार, अनिल चौधरी, प्रकाश ठाकुर और युगल किशोर पांडेय सहित कई अभिभावक और सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।


फोटो, वीडियो: रक्सौल के शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम का हुआ आयोजन

Motihari | Raxaul | ‘Saptashakti Sangam’ at Saraswati Shishu Mandir promotes leadership skills among women.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts