spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीवाहन जांच में बाइक से 7.44 लाख रुपए बरामद, तुरकौलिया में रघुनाथपुर...

वाहन जांच में बाइक से 7.44 लाख रुपए बरामद, तुरकौलिया में रघुनाथपुर पुलिस की कार्रवाई

-

Motihari | तुरकौलिया|

गुरुवार की देर रात रघुनाथपुर पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सघन वाहन जांच के दौरान बालगंगा सपही मोड़ चेक पोस्ट से एक बाइक की डिक्की से 7 लाख 44 हजार रुपए बरामद किये। यह जांच रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे की गयी।

बाइक सवार की पहचान और जांच प्रक्रिया-

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान तुरकौलिया निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मोतिहारी से बाइक पर सवार होकर तुरकौलिया की तरफ जा रहा था। वाहन जांच के दौरान मोतिहारी से आए कनिष्ठ अभियंता सिकंदर कुमार की उपस्थिति में यह रकम बरामद की गयी।

राशि के स्रोत की जांच जारी-

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह सत्यापित किया जा रहा है कि यह रकम किस उद्देश्य से ले जायी जा रही थी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद रुपए का किसी चुनाव गतिविधि से संबंध है या नहीं। वर्तमान में पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Motihari | Turkauliya | Rs 7.44 lakh seized from a motorcycle during a vehicle check, action taken by Raghunathpur Police in Turkauliya.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts